19 जनवरी 2025 की रात ‘बिग बॉस 18’ का ग्रैंड फिनाले ख़त्म हुआ, जिसमें अभिनेता करण वीर मेहरा ने विजेता का खिताब जीता । उन्होंने विवियन डिसेना को कड़ी टक्कर का मुकाबला देते हुए ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की इनाम राशि अपने नाम की ।
करण वीर मेहरा का सफर
करण वीर मेहरा ने ‘बिग बॉस’ के घर में अपने अछे व्यक्तित्व और खेल की भावना से दर्शकों का दिल जीता। उनकी रणनीति, धैर्य और सभी के साथ समझदारी से चलने की क्षमता ने उन्हें अन्य प्रतियोगियों से अलग बनाया। घर के अंदर उन्होंने विभिन्न टास्क में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विपरीत हालत में भी संयम बनाए रखा।
फिनाले की रात
ग्रैंड फिनाले में कुल 6 फाइनलिस्ट आय थे, लेकिन आखिरी मुकाबला करण वीर मेहरा और विवियन डिसेना के बीच हुआ था । दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, लेकिन दर्शकों के भरपूर प्यार से करण वीर मेहरा ने यह प्रतिष्ठित खिताब अपन नाम किया ।
जीत के बाद की प्रतिक्रिया
विजेता बनने के बाद करण वीर मेहरा ने कहा, “यह जीत मेरे लिए सपने जैसे है। मेरे फैंस और परिवार ने मुझे इस तक पहुंचाया है, उनके सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।” उनकी इस जीत पर बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारे भी उन्हें बधाई दी
आगे की राह
करण वीर मेहरा की इस जीत के साथ उनका करियर एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। फैंस अब उन्हें नए प्रोजेक्ट्स में देखने के लिए इच्छुक हैं। उनकी यह सफलता न केवल उनकी मेहनत का फल है, बल्कि यह दिखती है कि सच्ची लगन और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।करण वीर मेहरा को ‘बिग बॉस 18’ की जीत की हार्दिक बधाई!
करण मेहरा भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री के एक जाने माने अभिनेता हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अभिनय कौशल से दर्शकों के दिलों में अपनी पहचाहन जगह बनाई है। उन्होंने कई लोकप्रिय धारावाहिकों और रियलिटी शो में काम किया है और अपनी सादगी व विनम्रता के कारण हमेशा सुर्खिया बटोरी है।
करण मेहरा का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
करण मेहरा का जन्म 10 सितंबर 1982 को पंजाब में हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा चंडीगढ़ में हुई और उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए निफ्ट (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी), दिल्ली में दाखिला लिया था । हालांकि करण ने फैशन डिज़ाइनिंग की पढ़ाई की थी, लेकिन उनका झुकाव हमेशा अभिनय की ओर रहा। वो हमेशा फिल्मो में काम करना चाहते थे
अभिनय की शुरुआत
करण ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की। उन्हें 2009 में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक सिंघानिया के अभिनय से जबरदस्त लोकप्रियता मिली। यह शो उनकी पहचान का सबसे बड़ा कारण बना और इसने उन्हें हर घर का पसंदीदा बना दिया। नैतिक के किरदार में उनकी मासूमियत को दर्शकों ने बहुत पसंद किया।
रियलिटी शोज में सक्रियता
करण मेहरा ने न केवल धारावाहिकों में अभिनय किया, बल्कि रियलिटी शोज में भी बाद चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने अपनी पत्नी निशा रावल के साथ ‘नच बलिए’ में हिस्सा लिया और अपनी नृत्य कला से लोगों का दिल जीत लिया। बिग बॉस 18 में उनकी हिस्सेदरी और फिर जीत उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि है।
बिग बॉस 18 में सफर
करण मेहरा ने बिग बॉस 18 में अपनी समझदारी, संयम और ईमानदारी से लोगों को प्रभावित किया। उन्होंने हर टास्क में ाचा प्रदर्शन किया और अपने सह-प्रतियोगियों के साथ बढ़िया रिश्ते कायम करे । उनकी एक खासियत यह थी कि वे मुश्किल समय में भी संतुलित बने रहे। उनके प्रशंसकों ने उनकी इस विशेषता को खूब सरहनें की ।
व्यक्तिगत जीवन
करण मेहरा ने निशा रावल से शादी की थी। उनका एक बेटा भी है। हालांकि, उनकी शादीशुदा जिंदगी में कुछ विवाद हुए, जो मीडिया की सुर्खियों में रहे। लेकिन करण ने हमेशा अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखा और अपने फैंस के समर्थन से मुश्किल समय को पार किया।
अन्य उपलब्धियां
करण ने कई विज्ञापनों और ब्रांड्स के साथ काम किया है। उनकी एक्टिंग स्किल्स के अलावा उनकी विनम्रता और सकारात्मक व्यक्तित्व ने उन्हें इंडस्ट्री में विशिस्ट पहचान दिलाई है।
फ्यूचर प्लान्स
बिग बॉस जीतने के बाद करण मेहरा के करियर के नए दरवाजे खुल गए हैं। फैंस उन्हें फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स में देखने के लिए उतावले ह । करण ने भी संकेत दिया है कि वे जल्द ही अपने फैंस के लिए कुछ बड़ा करने वाले हैं।
करण मेहरा का संदेश
करण मेहरा का मानना है कि मेहनत और ईमानदारी से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है। उन्होंने अपने जीवन के हर पड़ाव में यह साबित किया है कि सपनों को हकीकत में बदलने के लिए आत्मविश्वास और सयम सबसे जरूरी है।
करण मेहरा का सफर एक प्रेरणा है, और उनकी कहानी उन सभी के लिए मिसाल है जो मुश्किलों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करना चाहते है






